Home State Jharkhand धनबाद के चिरकुंडा क्षेत्र में अवैध खनन के चलते 60 फीट धंसी...

धनबाद के चिरकुंडा क्षेत्र में अवैध खनन के चलते 60 फीट धंसी खदान, 70 से ज्यादा मजदूर दबे होने की आशंका

0

धनबाद जिले के चिरकुंडा एरिया स्थित डुमरीजोड़ में BCCL की बंद माइंस में अवैध खनन के कारण लगभग 60 फीट कच्ची सड़क धंस गई है। 70 से ज्यादा लोगों के यहां फंसे होने की आशंका है। सभी लोग पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के रहने वाले हैं।

धनबाद के डिप्टी कमिश्नर संदीप सिंह ने बताया कि अब तक किसी तरह के जानमाल की क्षति की सूचना नहीं है। खदानों की तरफ जाने वाली कच्ची सड़क धंसी है। प्रशासन और BCCL की टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य के लिए NDRF की टीम को मौके पर बुलाया गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

6 साल से बंद है खदान
सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक 60 फीट सड़क धंस गई। लोगों का कहना है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, माइन में करीब 125 से अधिक लोग मौजूद थे। इसमें से कई लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। लोगों के मुताबिक, एक दिन में करीब 2 ट्रक अवैध कोयले का खनन किया जाता है। यह माइंस पिछले छह साल से बंद है।

खुफिया विभाग ने दी थी अवैध खनन की सूचना
बताया जाता है कि यहां आधा दर्जन लोग अवैध खनन कर कोयला निकालते थे। खुफिया विभाग ने भी इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी थी, लेकिन अब तक किसी पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे उनका मनोबल काफी बढ़ गया और धड़ल्ले से अवैध खनन जारी रहा। इसके कारण यह घटना घटी।

बता दें, डुमरीजोड़ के नीचे पुरानी चांच कोलियरी माइंस से कोयला खनन किया गया है। इस वजह से ऊपरी सतह पर भी कुछ कोयला है। यही कारण है कि लोग आसानी से लगातार अवैध तरीके से कोयला खनन कर रहे हैं।

इस तरह के कुएं के अंदर से मजदूर खदान तक पहुंचते हैं। यहां ऐसे कई कुएं हैं।
स्थानीय लोग माइनिंग की लोकेशन बताते हुए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version