Home State Delhi दिल्ली में लागू लॉकडाउन की अवधि एक और सप्ताह बढ़ाए जाने की...

दिल्ली में लागू लॉकडाउन की अवधि एक और सप्ताह बढ़ाए जाने की घोषणा

0
Kejriwal

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार को थामने के लिए लगाया गया लॉकडाउन अब एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में लागू लॉकडाउन की अवधि एक और सप्ताह बढ़ाए जाने की रविवार को घोषणा की.

आपको बता दें कि दिल्ली में 19 अप्रैल को लॉकडाउन लागू किया गया था और इसकी अवधि चौथी बार बढ़ा दी गई है. राष्ट्रीय राजधानी में 24 मई की सुबह तक लॉकडाउन लागू रहेगा. इससे पहले, लॉकडाउन कल (सोमवार) सुबह पांच बजे समाप्त होने वाला था. दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी हालात में सुधार हो रहा है और पिछले कुछ दिन से संक्रमण के मामलों और संक्रमण दर में कमी आई है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जा रही है, क्योंकि यदि इस समय ढील दे दी गई, तो कोरोना वायरस को काबू करने में अब तक मिली सफलता पर पानी फिर जाएगा.

पॉजिटिविटी रेट 1% और कम होकर 10% के करीब आ गई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के लगभग 6,500 मामले आए हैं. वहीं पॉजिटिविटी रेट 1% और कम होकर 10% के करीब आ गई है.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version