Home Sports Cricket 6 गेंद में 6 विकेट, बायें हाथ के इस युवा गेंदबाज ने क्रिकेट...

6 गेंद में 6 विकेट, बायें हाथ के इस युवा गेंदबाज ने क्रिकेट में बना डाला अनोखा रिकॉर्ड

0
Image from Twitter

नेपाल में खेले जा रहे प्रो टी20 चैंपियनशिप के एक मुकाबले में मलेशिया के बायें हाथ के स्पिनर वीरनदीप सिंह ने कमाल कर दिखाया है. उन्होंने एक ही ओवर में 6 विकेट लेकर अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. 20वें ओवर में वीरनदीप ने 5 विकेट लेने के साथ एक रन आउट भी किया. 20वें ओवर में गेंदबाजी करने उतरे वीरनदीप ने अपने ओवर की शुरुआत वाइड गेंद से ही. लेकिन उसके बाद उन्होंने विपक्षी टीम के बल्लेबाज को बोल्ड कर अपने नाम पहला विकेट किया. उसके बाद उन्होंने एक-एक कर लगातार 6 गेंद में 6 विकेट गिराकर तहलका मचा दिया.

https://youtu.be/AOQSsUlSBEs

स्पिनर वीरनदीप सिंह ने एक ओवर में 9 रन देकर चटकाये 5 विकेट

स्पिनर वीरनदीप सिंह ने दो ओवर की गेंदबाजी में केवल 9 रन दिया और 5 विकेट चटकाये. उन्होंने आखिरी ओवर में तीन बल्लेबाजों को बोल्ड किया, दो को कैच आउट और एक खिलाड़ी को रन आउट किया.

वीरनदीप ने मलेशिया इलेवन को दिलायी जीत

वीरनदीप सिंह की घातक गेंदबाजी के दम पर मलेशिया इलेवन ने धमाकेदार जीत दर्ज की. मलेशिया ने पुश स्पोर्ट्स को 7 विकेट से हराया. वीरनदीप ने गेंदबाजी में कमाल दिखाने के बाद बल्ले से भी धमाका किया. वीरनदीप ने 19 गेंदों में 4 चौकों और दो छक्कों की मदद से 33 रन बनाये.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version