Home National झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों...

झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ेगी ठिठुरन

0

ठंड से ठिठुर रहे झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है. भारत मौसम विभाग ने रविवार को मौसम का जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसमें कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तरी भारत, पंजाब और दिल्ली में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी भी हुई.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम वैज्ञानिक डॉ आरके जेनामनी ने बताया है कि सोमवार से दिल्ली में कई दिनों से जारी बारिश का दौर थम जाने की उम्मीद है. बारिश बंद होगी, तो आसमान साफ रहेंगे और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. इससे दिल्ली में ठंड और बढ़ने के आसार हैं.

पूर्वी भारत के झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओड़िशाके साथ-साथ मध्य भारत के छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से भारी बारिश हो सकती है. इन चार राज्यों यानी ओड़िशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश का दौर जारी था. राजस्थान में बने पश्चिमी विक्षोभ के असर से यह बारिश हो रही थी. अब एक नया पश्चिमी विक्षोभ बना है, जिसके असर से ओड़िशा, झारखंड, बंगाल और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने का अनुमान है.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version