Home Panchayat Hewai झारखंड में Unlock के मूड में हेमंत सरकार ! सीएम ने आम...

झारखंड में Unlock के मूड में हेमंत सरकार ! सीएम ने आम लोगों से सोशल मीडिया ट्विटर पर मांगी राय, पूछा-कैसी हो Unlock की प्रक्रिया ?

0
Hemant Soren

रांची: कोरोना के बढ़ते संक्रमण से जूझ रहे झारखंड के लिए खुशखबरी है. राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर लागू मिनी लॉकडाउन (स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह) में ढील के संकेत दिये हैं. सीएम ने ट्वीट कर आम लोगों से राय मांगी है कि अनलॉक 1 कैसा होना चाहिए. उन्होंने कहा कि जन सहयोग से राज्य ने कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पा लिया है. ऐसे में अनलॉक किस तरह का होना चाहिए, ताकि जीवन और जीविका का सामंजस्य बना रहे.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया है कि जन सहयोग से राज्य ने कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पा लिया है. आप सभी ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दौरान काफी सहयोग किया. उनका ध्यान जीवन और जीविका दोनों पर है. ऐसे में अब अनलॉक 1 कैसा हो, ताकि किसी को परेशानी नहीं हो और कोरोना की चेन तोड़ने में हम सभी सक्षम भी रहें. इसके लिए सीएम हेमंत सोरेन ने आम लोगों से ट्वीटर पर राय मांगी है, ताकि सरकार उन सुझावों के अनुरुप निर्णय ले सके.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version