Home Education सरकार ने CBSE की 10वीं की परीक्षा रद्द की, सभी छात्र प्रमोट...

सरकार ने CBSE की 10वीं की परीक्षा रद्द की, सभी छात्र प्रमोट होंगे; 12वीं के एग्जाम 15 जून के बाद

0

10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई हैं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। कक्षा 10वीं के नतीजे बोर्ड द्वारा तैयार किए गए मापदंड के आधार पर तैयार किए जाएंगे। 12वीं कक्षा की परीक्षाएं बाद में होंगी, बोर्ड 1 जून को स्थिति की समीक्षा करेगा: शिक्षा मंत्रालय

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र ने बुधवार को CBSE स्टूडेंट्स के लिए बड़ा और जरूरी फैसला किया। सरकार ने 4 मई से शुरू होने वाली 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी और 12वीं की परीक्षा फिलहाल अभी टाल दी है। सरकार 1 जून को 12वीं की परीक्षा पर फैसला करेगी। एग्जाम कराने का फैसला हुआ तो छात्रों को 15 दिन का वक्त दिया जाएगा, यानी परीक्षा 15 जून के बाद ही होगी। दोनों परीक्षा से जुड़े सरकार के फैसले…

12वीं के छात्रों के लिए

  • 4 मई से 14 जून तक चलने वाली 12वीं बोर्ड की परीक्षा अभी टाली गई है। ये परीक्षा इसके बाद होगी। बोर्ड 1 जून को हालात की समीक्षा करेगा। तब फैसला किया जाएगा।
  • अगर परीक्षा होती है तो कम से कम 15 दिन पहले छात्रों को इसके बारे में बताया जाएगा।

10वीं के छात्रों के लिए

  • इनकी भी परीक्षा 4 मई से 14 जून तक होनी थीं। ये रद्द यानी कैंसिल कर दी गई हैं। यानी इस साल इनकी परीक्षा नहीं होंगी। सभी स्टूडेंट्स अगली क्लास में प्रमोट किए जाएंगे, लेकिन रिजल्ट के साथ। इस रिजल्ट का आधार क्या होगा, CBSE इसे तय करेगा।
  • अगर कोई छात्र बोर्ड की ओर से दिए गए मार्क्स से संतुष्ट नहीं होगा तो वो परीक्षा में शामिल हो सकता है, लेकिन ये परीक्षा तब होगी, जब इसके लिए देश में हालात सामान्य होंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version