Home Sports Cricket क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, आईपीएल के दौरान स्टेडियम में होगी दर्शकों...

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, आईपीएल के दौरान स्टेडियम में होगी दर्शकों की इंट्री, 16 सितंबर से शुरू होगी टिकटों की ब्रिकी

0
ipl-2021

IPL 2021 के यूएई लेग का आगाज 19 सितंबर से होने वाला है. खबर है क्रिकेट फैन्स अपने चहेते क्रिकेटरों का स्टेडियम में बैठक कर चौके और छक्के लगाते हुए देख सकेंगे. दरअसल आयोजकों ने बताया कि आईपीएल मैचों के दौरान सीमित दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी. इससे पहले खबर आयी थी कि बीसीसीआई और यूएई सरकार के बीच स्टेडियम में सीमित दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति देने पर सहमति बन चुकी थी.

BCCI ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा- कोविड प्रोटोकॉल और UAE सरकार के नियमों को ध्यान में रखते हुए दुबई, शारजाह और अबु धाबी में खेले जाने वाले मैचों में सीमित संख्या में सीटें उपलब्ध होंगी।

2019 के बाद मैदान पर आएंगे दर्शक
2019 के बाद यह पहला मौका होगा जब IPL के दौरान फैंस मैदान पर नजर आएंगे। पिछले साल कोरोना के चलते भारत की बजाय UAE में IPL-13 का आयोजन किया गया था और सभी मुकाबले बिना दर्शकों के खेले गए थे। इस साल भी जब फेज-1 खेला गया था, तो मैदान पर दर्शकों को आने की इजाजत नहीं मिली थी।

बाद में कोरोना मामले सामने आने के बाद टूर्नामेंट को बीच में ही सस्पेंड कर दिया गया था। फेज-1 के सस्पेंड होने से पहले 29 मुकाबले खेले गए थे और बचे हुए शेष मैच 19 सितंबर से UAE में खेले जाएंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version