Home National दिवाली तक आपको मिलेगा फ्री राशन, दुकानदार देने में आनाकानी करे तो...

दिवाली तक आपको मिलेगा फ्री राशन, दुकानदार देने में आनाकानी करे तो लगाएं यहां फोन

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश को संबोधित किया और गरीबों को लेकर बड़ी घोषणा की. इस घोषणा से देश के गरीब लोगों को बड़ा लाभ पहुंचने वाला है. जी हां… पीएम मोदी ने कहा है कि सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार करने का फैसला लिया है. अब यह योजना दीपावली तक जारी रहेगी. इसका मतलब यह है कि राशनकार्ड धारक अब नवंबर तक राशन कार्ड पर मिलने वाले कोटे के अतिरिक्त 5 किलो फ्री अनाज पाने के हकदार हैं.

कोरोना महामारी के दौरान गरीबों को बड़ी राहत देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को घोषणा की कि सरकार ने लगभग 80 करोड़ लोगों को गेहूं और चावल मुफ्त में वितरित करने की योजना को नवम्बर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है. आपको बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने अप्रैल में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान लोगों की मदद करने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत मई और जून के लिए मुफ्त खाद्यान्न वितरण की घोषणा की थी.

क्या कहा पीएम मोदी ने : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि पिछले साल जब कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन लगाया गया था, तो प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत आठ महीनों के लिए 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन सरकार की ओर से दिया गया था. इस साल भी महामारी की दूसरी लहर के कारण मई और जून के लिए योजना लागू की गई थी. सरकार ने दीपावली तक पीएमजीकेएवाई को बढ़ाने का फैसला किया है. महामारी के दौरान, सरकार गरीबों के साथ खड़ी है. नवंबर तक 80 करोड़ से अधिक लोगों को तय मात्रा में मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराने का काम सरकार करेगी.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version