Home National तट से टकराया साइक्लोन ‘यास’, बंगाल और ओडिशा के रहवासी क्षेत्र में...

तट से टकराया साइक्लोन ‘यास’, बंगाल और ओडिशा के रहवासी क्षेत्र में घुसा समुद्र का पानी; बिहार-झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट

0

यास तूफान बुधवार सुबह करीब 11 बजे ओडिशा के भद्रक जिले के तट से टकराया। यहां समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। कई कॉलोनियों में समुद्र का पानी भर गया है। 120 किलोमीटर प्रति घंटे (kmph) की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग (IMD) ने तूफान के लैंडफॉल की पुष्टि की है। बंगाल और ओडिशा के अलावा बिहार, झारखंड, तमिलनाडु और कर्नाटक में भी तूफान का असर है।

बेहद खतरनाक तूफान ‘यास’ के कारण झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में सुबह से बारिश हो रही है। कई जिलों में चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पटना सहित बिहार के 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। ओडिशा के चांदीपुर और बालासोर तो बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में तूफान सबसे ज्यादा प्रभावी है। बंगाल के दीघा और मंदार्मानी में होटलों और दुकानों में समुद्र का पानी भर गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version