Home State Jharkhand बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद की गाड़ी को असामाजिक तत्वों ने घेरा, दर्ज...

बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद की गाड़ी को असामाजिक तत्वों ने घेरा, दर्ज होगी FIR

0

हजारीबाग: बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद की गाड़ी को कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा घेरने का मामला सामने आया है। शनिवार को यह घटना हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के बानादाग रेलवे साइडिंग के पास हुई है। इस मामले में विधायक अंबा प्रसाद ने अप्रत्यक्ष रूप से स्थानीय नेता विधायक मनीष जयसवाल पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को उनका उस क्षेत्र में घूमना पसंद नहीं है। शायद यही वजह है कि कुछ हाईवा संचालकों को उकसा कर उनकी गाड़ी को घेरने का प्रयास किया गया है। जिन लोगों ने उनकी गाड़ी को पूरी तरीके से घेर रखा था, उन्हें वह पहचानती नहीं है।इस मामले में स्थानीय थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएंगी।

इस वारदात के बाद बानादाग रेलवे साइडिंग का विवाद चरम पर पहुंच गया है। शनिवार को बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद बांका गांव पहुंची और हालात का जायजा लिया। इस दौरान विधायक ने कहा कि वह अपने क्षेत्र की जनता के लिए हर काम करने के लिए तैयार हैं। वे उनके हक की लड़ाई में हमेशा साथ रहेंगी।
इस मामले को सत्र के दौरान तो उठाएंगी। साथ ही साथ अन्य समितियों के माध्यम से भी यहां की समस्या को उठाया जाएगा। अंबा प्रसाद ने कहा कि बानादाग आने के दौरान मेरी गाड़ी को कुछ हाईवा वालों ने घेर लिया था। उनकी मंशा सही नहीं थी। बोर्डिगार्ड ने बताया कि बाहर निकलने तक की जगह नहीं थी। विदित हो कि कुछ दिनों पहले बाना दाग रेलवे साइडिंग में मारपीट की घटना हुई थी। इसके बाद कई जगहों पर स्थानीय विधायक मनीष जायसवाल का पुतला दहन ग्रामीणों के द्वारा किया गया था। ग्रामीणों ने विधायक मनीष जयसवाल पर मारपीट करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। जब विवाद बढ़ने लगा तो विधायक मनीष जयसवाल के समर्थकों ने भी उस स्थान पर धरना दिया और कहा कि मारपीट के बाद इस पूरे मुद्दे को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।

स्थानीय ग्रामीण प्रदूषण के मुद्दे पर लगातार विरोध जता रहे थे। उनका कहना है कि बानादाग रेलवे साइडिंग में प्रदूषण काफी हो रहा है। कोल साइडिंग के कारण फसल बर्बाद हो रही है। जमीन खेती करने के लायक भी नहीं रही। कोयले की ढुलाई की के कारण बानादाग साइडिंग इलाके में पड़ने वाले खेतों में धान की खड़ी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। ग्रामीणों के इस मुद्दे पर विधायक अंबा प्रसाद ने उनका साथ दिया। उन्होंने कहा कि वे ग्रामीणों के हक के लिए उनके साथ खड़ी रहेंगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version