Home State Uttar Pradesh कोरोना जांच के लिए डॉक्टर ने दुल्हन का उठाया घूंघटा मचा बवाल

कोरोना जांच के लिए डॉक्टर ने दुल्हन का उठाया घूंघटा मचा बवाल

0

उत्तर प्रदेश के एक गांव  में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित किया जा रहा था साथ ही आदेशदिया गया था कि स्वास्थ्य विभाग की टीम, गांव-गांव जाकर ग्रामीणों का कोरोना टेस्ट करेंगे| बस कुछ इसी तरह स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीणों का कोरोना टेस्ट करने के लिए अलीगढ़ के टप्पल इलाके के साहा नगर सोरौला गया था गांव के तमाम लोगों ने अपने  टेस्ट कराएं और सैंपल स्वास्थ्य टीम को दिए| सब कुछ सही ही चल रहा था की तभी अचानक कुछ ऐसा हुआ कि गांव वालों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला बोल दिया|

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कोरोना की जांच कर रही थी. तभी एक नवविवाहिता महिला अपनी जांच कराने के लिए जांच केंद्र पर पहुंची| जांच अधिकारी को महिला की नाक और मुंह से सैंपल लेने थे, लेकिन नई नवेली दुल्हन किसी भी हालत में अपना घूंघट हटाने को तैयार नहीं थी. सामने गांव के बुजुर्ग और कुछ लड़के खड़े थे इसलिए महिला ने अपना घूंघट हटाने से मना कर दिया थ|.

इस बात पर  सैंपलिंग टीम ने वहां खड़े गांव के लोगों को हटने के लिए कहा क्योंकि महिला को शर्म आ रही थी| तभी हटने की बात पर वहां खड़े गांव के युवकों ने कोविड टीम पर हमला कर दिया और स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों को पीटा. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के कागजात फाड़ दिए गए और जांच किट छीन लिए गए| इस घटना में दो स्वास्थ्य कर्मी घायल हो गए| स्वास्थ्यकर्मियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है और रिपोर्ट दर्ज करवाई है| उक्त मामले की जांच स्थानीय पुलिस अधिकारी के द्वारा की जा रही है|

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version