Home State Jharkhand कोरोना का खौफ! झारखंड में यहां सुहागरात के दिन पति को आई...

कोरोना का खौफ! झारखंड में यहां सुहागरात के दिन पति को आई खांसी, तो भाग गई दुल्हन

0
Newly Marriage

धनबाद: कोरोना का खौफ लोगों के अंदर इस तरह घर कर दया है कि इसका जीता जगता उदाहरण झारखंड धनबाद के दक्षिणी टुंडी के बेगनोरिया पंचायत में देखने को मिला।

यहां बनगोरिया के युवक की शादी बरवाअड्डा के एक गांव में 30 अप्रैल को हुई थी। एक मई को दुल्हन ससुराल आ गई। दुल्हन के साथ मायके पक्ष की महिलाएं भी साथ आईं। परंपरा के अनुसार उन्हें ठहरने को भी कहा गया। लेकिन दुल्हन की ननद व ननदोशी ने मजाक में ही बुखार की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आपके यहां कोरोना है, हमलोग घर जाएंगे। मजाक में कही गई बात से दुल्हन के अंदर डर बैठ गया। संयोग से पति उस रात जब कमरे में घुसा तो वो खांस रहा था। दुल्हन ने मौका देखकर मायके में भाई को फोन लगा दिया। उसे चुपचाप कार लेकर आने की शपथ भी दे दी। बहन की बात सुनकर भाई भी पहुंच गया। दुल्हन इधर मौके की ताक में थी। जैसे ही भाई ससुराल के पास पहुंचा दुल्हन शौच जाने का बहाना कर घर से निकल गई। भाई के साथ मायके आ गई। इसके बाद हड़कंप मच गया। खोजबीन हो ही रही थी कि लड़के की ससुराल से फोन आ गया। बताया कि कोरोना के डर से लड़की मायके आ गई है। इस दौरान दूल्हे के स्वजनों ने खुशनुमा माहौल में पूरी सच्चाई बताई। अब फिर से दुल्हन को बढ़िया दिन देख विदाई कराई जाएगी। इसकी जानकारी खुद लड़के के स्वजनों ने दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version