Home Panchayat Keredari केरेडारी में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ कलश यात्रा के साथ प्रारंभ

केरेडारी में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ कलश यात्रा के साथ प्रारंभ

0

केरेडारी कृषि फार्म के मैदान में चार दिवसीय 24 कुंडीय विराट गायत्री महायज्ञ को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 1251 महिलाएं एवं कुवांरी कन्याएं शामिल हुईं। वहीं कलश यात्रा में बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास,रौशनलाल चौधरी, जिला परिषद अनिता सिंह, सासंद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार सहित दर्जनों जनप्रतिनिधी यज्ञ मंडप से कलशयात्रियों को कलश उठाकर माथे पर देकर रवाना किया।

वहीं हजारों श्रद्धालु गाजे बाजे के साथ जय श्रीराम ,बम भोले, गायत्री माता एवं सत्य गुरु आदि जयकारे के साथ केरेडारी, खपिया, ओमे आदि गांव का भ्रमण करते हुए केरेडारी डैम पहुंचे। जहां पर यज्ञाचार्य हरिद्वार शांतिकुंज से आये नरेंद्र विद्यार्थी ने विधिवत गंगा पूजन के साथ कलश में जल भरवाये। तत्पश्चात वहां से जलयात्रियों के साथ हजारो के भीड़ में श्रदालुओं ने बेलचौक केरेडारी मुख्य चौक होते हुए क्षेत्र की शांति समृद्धि की कामना करते हुए यज्ञ मंडप में कलश स्थापित किया गया।

इस मौके पर हरिद्वार शांति कुंज के प्रतिनिधि नवल सिंह, ब्रिज किशोर सिन्हा, प्रो ललित राणा, मधुमिता सिन्हा, सरिता बहन के साथ यज्ञ समिति के अध्य्क्ष अमेरिका महतो, सचिव सीताराम प्रसाद कुशवाहा, समंवयक रवि गुप्ता, प्रेम उर्फ प्रभु महतो, सरजू महतो, मुखिया किशोर यादव, तापेश्वर साव, पार्वती देवी, गीता देवी, जितनी देवी, के अलावा प्रीतम सिंह, सुंदर गुप्ता, बिनोद नायक, बैजनाथ महतो, महेंद्र साव, मोहन महतो, अमित गुप्ता, बसंत यादव, कामेश्वर महतो, बैजनाथ तिवारी आदि श्रद्धालु शामिल थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version