Home State Jharkhand मनचलों की छेड़खानी से परेशान छात्रा ने की आत्महत्या, शिकायत पर पुलिस...

मनचलों की छेड़खानी से परेशान छात्रा ने की आत्महत्या, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

0

देवघर। जसीडीह से एक बड़ी खबर है। मनचले की छेड़खानी से परेशान एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। 16 वर्षीय लड़की आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। स्कूल जाते समय सुखी तांती नाम का युवक उसे लगातार छेड़खानी कर रहा था। जिससे परेशान होकर छात्रा ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मां के बयान के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। मां ने आरोप लगाया है कि सुखी तांती, सुधीर तांती,लीला देवी व दुखी तांती के कारण ही उसकी बेटी ने तंग आकर फांसी लगाकर आत्हत्या कर ली है।

Exit mobile version