Home World रूसी सैनिकों ने खारकीव पर कब्जे के लिए तेज किए हमले, पैराट्रूपर्स भी...

रूसी सैनिकों ने खारकीव पर कब्जे के लिए तेज किए हमले, पैराट्रूपर्स भी मैदान में उतरे

0
russia-ukraine-war

रूस-यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध आज सातवें दिन भी जारी है. रूसी सेना ने कीव पर हमले करना शुरू कर दिया है. रूसी सेना ने कीव में टेलीविजन चैनल के टावर को ही उड़ा दिया.

रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के प्रमुख शहर खारकीव पर कब्जे के लिए हमले तेज कर दिया है. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन की सेना ने इस बात की पुष्टि की है कि रूसी पैराट्रूपर्स खारकीव में उतरे चुके हैं. इस शहर को पहले ही रूसी सेना ने घेर रखा है. यूक्रेनी सेना के मुताबिक, खारकीव और इसके आसपास के इलाको में एयर रेड सायरन्स के बाद हवाई हमले शुरू किए गए हैं. इस बयान में कहा गया है कि रूसी सैनिकों ने क्षेत्रीय सैन्य अस्पताल पर भी हमला किया है और लड़ाई जारी है.

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी सैनिकों ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर मंगलवार की पूरी रात हमले किया है. सैनिकों के धमाकों से यूक्रेन की राजधानी कीव रातभर दहलता रहा. वहीं, यूक्रेन के दूसरे प्रमुख शहर खारकीव पर भी सैनिकों के हमले जारी हैं. बम और गोले-बारूद की आग पूरे खारकीव शहर को अपनी चपेट में ले लिया है.

यूक्रेन के साथ खड़ा है अमेरिका, नाटो क्षेत्र की हर इंच की रक्षा करेंगे : बाइडन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है. अमेरिका और हमारे सहयोगी सामूहिक शक्ति के साथ NATO क्षेत्र के हर इंच की रक्षा करेंगे. यूक्रेनियन साहस के साथ लड़ रहे हैं. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को युद्ध के मैदान में लाभ हो सकता है, लेकिन उन्हें लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी.

Exit mobile version