Home Panchayat Salga केरेड़ारी के कुठान निवासी प्रकाश महतो 45 वर्ष का बज्रपात से मौत

केरेड़ारी के कुठान निवासी प्रकाश महतो 45 वर्ष का बज्रपात से मौत

0

केरेडारी थाना क्षेत्र के सलगा पंचायत स्थित कुठान गांव में बेटी की डोली से पहले उठा पिता की अर्थी उठी. प्रकाश महतो की बेटी की शादी 7-8 मई को थी, लेकिन इससे पहले प्रकाश महतो गुरुवार को वज्रपात की चपेट में आ गये. वज्रपात की चपेट में आने से प्रकाश महतो (45 वर्ष) पिता स्वर्गीय समल महतो की मौत हो गयी. मौत होने से गांव में सन्नाटा छा गया है.

प्रकाश महतो की मौत पर ग्रामीणों ने शव लेकर केरेडारी मुख्यालय पहुंचे. ग्रामीणों ने मुआवजा देने की मांग केरेड़ारी अंचलाधिकारी राकेश तिवारी से किये. इस दौरान सीओ राकेश तिवारी ने कहा कि ठनका गिरने से मौत पर परिजनों को सरकार के द्वारा मुआवजा दिया जायेगा. मृत्यु प्रमाण पत्र व पोस्टमार्टम सर्टिफिकेट मिलते ही मुआवजा का भुगतान किया जायेगा.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version