Home State Jharkhand जल्द खुलेंगे पहली से आठवीं तक के स्कूल, शुरू हुई तैयारी

जल्द खुलेंगे पहली से आठवीं तक के स्कूल, शुरू हुई तैयारी

0

राज्य में अब पहली से आठवीं तक के स्कूल भी छात्रों के लिए खोले जाएंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। शिक्षा सचिव राजेश शर्मा ने सभी डीईओ को स्कूलों में इसकी तैयारी कराने का निर्देश दिया है। वैसे अंतिम निर्णय आपदा प्रबंधन विभाग लेगा।

शिक्षा सचिव ने मंगलवार को डीईओ के साथ वर्चुअल मीटिंग कर स्कूलों की साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन आदि पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने नौवीं से 12वीं में छात्र-छात्राओं की कम उपस्थिति पर चिंता जताई। इसके लिए प्रखंड साधन सेवी और संकुल साधन सेवियों को लगाने को कहा है। 

12 नवंबर को होगा नेशनल अचीवमेंट सर्वे

झारखंड में 12 नवंबर को नेशनल अचीवमेंट सर्वे होगा। इसमें 3509 स्कूलों के तीसरी, पांचवीं और सातवीं के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। 2017 में नेशनल अचीवमेंट सर्वे एनसीईआरटी ने किया लेकिन इस साल सीबीएसई के माध्यम से इसका आयोजन किया जाएगा। इसके आधार पर ही राज्य के मानक तय होते हैं। पिछली सर्वे में झारखंड को देशभर में आठवां स्थान मिला था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version