Home Panchayat Keredari केरेडारी पहुंचा हाथियों का झुंड, कई घरों का पहुंचाया नुकसान, पश्चिम बंगाल...

केरेडारी पहुंचा हाथियों का झुंड, कई घरों का पहुंचाया नुकसान, पश्चिम बंगाल की टीम पहुंची

0

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले के टाटीझरिया, चुरचू, बड़कागांव के बाद अब हाथियों का झुंड केरेडारी के जंगलों में पहुंच गया है। बुधवार की देर रात हाथियों का झुंड बुंडू गांव के पास डेरा जमाए हुए हैं। यहां हाथियों ने चार घरों को नुकसान भी पहुंचाया है। हाथियों के डर से ग्रामीण घर के बाहर मशाल जलाकर अपनी सुरक्षा कर रहे थे। वही हाथियों के सूचना के बाद वन विभाग की टीम भी गांव पहुंच गई है। मालूम हो कि हाथियों का झुंड लगातार क्षेत्र में जमा हुआ है। अब तक 4 दर्जन से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा चुका है। जिले में ग्रामीणों की जान भी हाथियों के हमले में जा चुकी है। हालांकि वन विभाग ने बंगाल से टीम भी बुलाई है लेकिन यह अब तक नाकाफी रही है।

हाथियों के हमले से लोगों में डर का माहौल

बताया जा रहा है कि हाथियों के आतंक से इलाके के लोगों में भारी दहशत है। लोग पूरी पूरी रात जागकर समय गुजार रहे हैं। वन विभाग की ओर से बार-बार दिया जा रहा है आश्वासन के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। साथियों को भगाने के लिए बुलाई जा रही टीमों के प्रयास भी असफल साबित हो रहे हैं। इलाके में बच्चे बूढ़े जवान सभी लोग डरे हुए हैं। लोगों का कहना है कि वन विभाग की ओर से समस्या के तात्कालिक समाधान खोजने की वजह स्थाई पहल करनी चाहिए। वर्तमान में एक तरफ जहां लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ी हुई है वहीं दूसरी तरफ वह कामकाज के लिए भी निश्चिंत होकर बाहर नहीं जा रहे हैं। परिवार के लोगों की चिंता हमेशा बनी रहती है। गांव में बच्चों का खेलना बंद हो गया है। खाना बनाने के लिए लोग लकड़िया लाने जंगल नहीं जा रहे हैं। कई घरों में जलावन नहीं होने के कारण खाना नहीं बन पा रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version