उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने का फैसला लिया है। फैजाबाद से सांसद लल्लू सिंह ने DRM संजय त्रिपाठी को बताया था कि उन्होंने रेलमंत्री से बात कर फैजाबाद स्टेशन का नाम अयोध्या कैंट करने की बात कही है। त्रिपाठी ने कहा कि फैजाबाद और अयोध्या रेलवे स्टेशन के अलावा सभी स्टेशनों का सुंदरीकरण, रेलवे लाइनों के दोहरीकरण का काम कराया जाएगा। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों का भी विकास किया जाएगा।
