Home Panchayat Pachra मुखिया के निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र 1 से गायब मिली सेविका

मुखिया के निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र 1 से गायब मिली सेविका

0

सरकार व जिला प्रशासन के द्वारा लगातार दी जा रही सख्त निर्देश के बावजूद भी आंगनबाड़ी केंद्र संचालन में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है।वही आंगनबाड़ी केंद्र को निरीक्षण करने पहुंचे मुखिया संघ के अध्यक्ष महेश प्रसाद साव ने
पचड़ा पंचायत के केंद्र संख्या 1 की सेविका यशोदा देवी जहां केंद्र से गायब मिले जबकि केंद्र पर लगभग एक दर्जन बच्चों संग सहायिका बुंदिया देवी केंद्र संचालन करते हुए पाया गया। पचड़ा पंचायत के वार्ड नं 8 में अवस्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को न तो ड्रेस उपलब्ध था न ही बच्चों द्वारा मीनू के अनुसार आहार उपलब्ध कराने की बात कही गई। स्थानीय सह मुखिया संघ के अध्यक्ष महेश प्रसाद साव ने बताया कि बगैर सेविका के हीं सहायिका के भरोसे केंद्र की औपचारिक संचालन की जाती है।और उन्होंने कहा की प्रखंड में किसी भी आंगनवाड़ी केंद्र में मेन्यू के अनुसार भोजन व 20 से कम और बगैर ड्रेस के बच्चे दिखे तो बक्सा नही जायगा।इस संदर्भ में सुपरवाइजर मंजू कुमारी ने बताई की सेविका घर -घर घूमकर फ्लेरिया का दवा खिला रही,सुपरवाइजर के बात से साफ जाहिर होता है कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के शिक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।अगर सेविका बच्चे के पढ़ाई के टाइम दवा खिलाने जायगी तो बच्चों का शिक्षा व्यवस्था में क्या होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version